YOU MUST GROW INDIA MUST GROW

National Thoughts

A Web Portal Of  Positive Journalism

15-year-old schoolboy meets the President of India

15 वर्षीय स्कूली छात्र ने भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात की*

Share This Post

50% LikesVS
50% Dislikes

नई दिल्ली (नेशनल थॉटस) : भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 4 फरवरी 2023 को राष्ट्रपति भवन में दिल्ली की रहने वाली 15 वर्षीय विलक्षण लेखिका अनंतिनी मिश्रा से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने अनंतिनी से उनकी साहित्यिक कृतियों के बारे में चर्चा की।

 
अनंतिनी ने अपनी प्रकाशित पुस्तकों में से छह पुस्तकें राष्ट्रपति को भेंट की : 
दिल्ली की 15 वर्षीय बाल लेखिका अनंतिनी मिश्रा ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. भुवनेश्वर की मूल निवासी और मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली की दसवीं कक्षा की छात्रा, अनंतिनी ने अपने साहित्यिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
उन्होंने अपनी प्रकाशित पुस्तकों में से छह राष्ट्रपति को भेंट की, जिसमें उनकी नवीनतम प्रकाशित पुस्तक ‘क्रॉसफायर’ की पहली प्रति भी शामिल है। अन्य पांच पुस्तकों में ट्रेजर ऑफ शॉर्ट स्टोरीज, मैनहट्टन टू मुन्नार, मैनहट्टन रु मुन्नार (ओडिया) खजाना कहानियों का (हिंदी) और अमलगम शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने अनंतिनी को इस तरह के और साहित्यिक कार्य करने के लिए कहा और जीवन और भविष्य के प्रयासों में उनकी सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी है