You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच आज से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेन

Share This Post


नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स )- माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से लोग बड़ी संख्या में जाते हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। एक ट्रेन बुधवार व दूसरी बृहस्पतिवार को चलेगी। वापसी की दिशा में ट्रेनें दिल्ली के लिए 9 और 10 सितंबर को चलेंगी।गाड़ी संख्या 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा गति शक्ति ट्रेन 06-09-2023 को नई दिल्ली से रात 11.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल ट्रेन 09-09-2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 06.30 बजे छूटेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 06.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन 07-09-2023 को नई दिल्ली से रात 11.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 10-09-2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 06.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 06.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *