You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Ekadashi 2024 List : साल 2024 में एकादशी व्रत कब-कब? यहां देखें पूरी तिथि सूची

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) :  हिंदू धर्म में वैसे तो सभी तिथियां महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, लेकिन एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना गया है। प्रत्येक माह में दो एकादशी तिथि आती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। इस तरह से पूरे वर्ष में 24 एकादशी तिथि होती है।
 
 प्रत्येक एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। माह और तिथि के आधार पर प्रत्येक एकादशी का अलग-अलग महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पापों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में चलिए जानते हैं साल 2024 में एकादशी व्रत की तिथि और पूरी लिस्ट…
 

साल 2024 में एकादशी तिथि (Ekadashi Date List in 2024)

1- पौष माह
सफला एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 7 जनवरी 2024
पौष पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 21 जनवरी 2024

2- माघ माह
षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 6 फरवरी 2024
जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 20 फरवरी 2024

3- फाल्गुन माह
विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 6 मार्च 2024
आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 20 मार्च 2024

4- चैत्र माह
पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 5 अप्रैल 2024
कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 19 अप्रैल 2024

5- वैशाख माह
बरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 4 मई 2024
मोहिनी एकादशी – 19 मई 2024

6- ज्येष्ठ माह
अपरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 2 जून 2024
निर्जला एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 18 जून 2024

7- आषाढ़ माह
योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 2 जुलाई 2024
देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 17 जुलाई 2024

8- सावन माह
कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 31 जुलाई 2024
सावन पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 16 अगस्त 2024

9- भाद्रपद माह
अजा एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 29 अगस्त 2024
परिवर्तिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 14 सितंबर 2024

10- अश्विन माह
इंदिरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) – 28 सितंबर 2024
पापांकुशा एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 13 अक्टूबर 2024

11- कार्तिक माह
रमा एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 28 अक्टूबर 2024
देवउठनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) – 12 नवंबर 2024

12- मार्गशीर्ष माह
उत्पन्ना एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 26 नवंबर 2024

मोक्षदा एकादशी (शुक्ल पक्ष)- 11 दिसंबर 2024 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *