You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 28 दिसंबर 2023

Share This Post

मेष : आज हर काम बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। आज किसी बैंक या फिर संस्था से लोन न लें। उसको उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा।  पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : रेड
उपाय: घर में हवन करें।

वृषभ : आज का दिन काफी व्‍यस्‍तता में बीतेगा। ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, वरना चोट लग सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको लाभ मिल सकता है और रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : व्हाइट
उपाय: हल्दी में दूध मिलाकर पिए ।

मिथुन : आज आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा बीमारी के उपचार को करने में बीतेगा। शाम के वक्त आपको आकस्मिक धन लाभ होने से हर्ष होगा। बेहतर है कि आप फिजूल के खर्चे से बचें।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : ब्लू
उपाय: इलायची और जायफल बांधकर मंदिर में रखें ।

कर्क : आज का दिन शुभ है और आज आपको मेहनत से मीठा फल मिलेगा और आपके सुख में वृद्धि होगी। आज ननिहाल पक्ष के लोगों से आपको हर मामले में सहयोग की प्राप्ति होगी और आपके काम की तारीफ होगी।
शुभ अंक : 03
शुभ रंग : पर्पल
उपाय:  छोटी कन्याओं को मीठा खिलाएं।

सिंह : आज का दिन काफी मिलाजुला रहेगा और आज आपको कुछ मामलों में लाभ तो कुछ में हानि हो सकती है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी और धन लाभ के भी योग हैं।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : येलो
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं ।

कन्या : आज आपके मन में कोई भी फैसला अपने दम पर लेने का साहस रहेगा। माता-पिता का सुख और सहयोग हर प्रकार से आपको खुश कर देगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी।
शुभ अंक : 01
शुभ रंग : महरून
उपाय: मां भगवती की पूजा करें।

तुला : आज आपके धन में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे।आज आपको कहीं बाहर जरूरी काम से जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 04
शुभ रंग :  सफेद
उपाय : सफेद कपड़े पहने ।

वृश्चिक : व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। आप धैर्य और प्रतिभा के साथ जो भी काम करेंगे उसमें आपको आनंद मिलेगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : ब्लू
उपाय: शिवाष्टक का पाठ करें ।

धनु : आपके अन्दर दान पुण्य और परोपकार बढ़ेगा और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा और आपकी पैसों से जुड़ी योजनाएं पूर्ण होंगी।
शुभ अंक : 02
शुभ रंग : पिंक
उपाय: किन्नरों को पैसे दान करें।

मकर : आपके सामने ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो कर सकते हैं।
शुभ अंक : 07
शुभ रंग : रेड
उपाय: तुलसी की पूजा करें ।

कुंभ : आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आप सीमित और आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 09
शुभ रंग : ग्रीन
उपाय: गरीब को खीर खिलाएं।
मीन : आज दिन सम्‍मान से भरा होगा और आपको सफलता प्राप्त होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपके साथ आगे बढ़कर संबंध बनाने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक : 05
शुभ रंग : रेड
उपाय: गीता का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *