You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Guruwar Ke Upay : गुरुवार के दिन न करें ये कार्य; अशुभ कार्यों से बचने के लिए ध्यान रखें

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना और गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी और मां लक्ष्मी जी की पूजा-व्रत करने से साधक की सभी परेशानियां दूर होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
 
 गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है, जिनको करने से कुंडली में बृहस्पति की दिशा बिगड़ जाती है और इंसान को जीवन में दुख और संकटों का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं गुरुवार के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।
 
गुरुवार के दिन न करें ये कार्य

  • गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से गुरु ग्रह की स्थिति पर असर पड़ता है। साथ ही आर्थिक और शारीरिक रूप से समस्या आती है।
  • इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा के समय दीपक जलाने के लिए तिल या सरसों के तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस दिन घी का दीपक जलाना चाहिए।
  • इसके अलावा हाथ-पैर के नाखून नहीं काटने चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से इंसान की हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • हिंदू धर्म में केले के पौधे को पवित्र माना गया है। मान्यता है कि इस पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन केले का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • गुरुवार के दिन किसी से पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है। अगर इस दिन आप किसी को पैसे देते हैं, तो वापस मिलने में परेशानी हो सकती है। इसलिए इस दिन पैसे किसी को सोच-समझकर ही दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *