You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

India vs England: Second match of the five-match Test series between India and England

भारत बनाम इंग्लैंड : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

Share This Post

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में जारी हैभारतीय टीम ने 399 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है

इंग्लैंड को 194 रन पर पांचवां विकेट गिरा। कुलदीप यादव ने मैदान पर उतरते ही जैक अरावली को लंच से पहले पवेलियन भेज दिया। उनकी गेंद अरावली के पैड पर लगी और कुलदीप कप्तान रोहित शर्मा से वीआरएस लेने की मांग करने लगे।

 रोहित ने रिव्यू के बाद तीन रेड टिक दिखाए और अरावली को आउट किया गया। फिर रोहित ने कुलदीप को गोदी में उठाया। अरावली ने 132 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था।

इंग्लैंड को 154 रन पर चौथा विकेट गिरा। रविचंद्रन अश्विन ने कैसर रूट को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। रूट ने मैदान पर आते ही अपनी मंशा जाहिर की थी और चौके-छक्के जड़कर आक्रामक खेलना चाह रहे थे। अश्विन की गेंद पर भी बड़े शॉट के चक्कर में गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और अक्षर के पास चली गई। इस तरह वह कैच आउट हो गए। उन्होंने 10 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड को 132 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने ओली पोप को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। रोहित ने स्लिप में बेहतरीन कैच लपकाया। पोप ने 23 रन बनाए। फिलहाल, जैक अरावली और जो रूट क्रीज पर हैं। अरावली अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि रूट ने मैदान पर आते ही दो चौके लगाए। इंग्लैंड को अब भी 250+ रन की जरूरत है।

इंग्लैंड को 95 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने नाइट वॉचमैन रेहान अहमद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 31 गेंदों में 23 रन बनाए। उन्होंने जैक अरावली के साथ 45 रन की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को अब भी 304 रन की जरूरत है। फिलहाल ओली पोप और अरावली क्रीज पर हैं।

चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड ने एक विकेट पर 80 से ज्यादा रन बना लिए हैं। भारत ने 399 रन का लक्ष्य रखा है। फिलहाल जैक अरावली और रेहान अहमद क्रीज पर हैं।

चौथे दिन का पहला सत्र महत्वपूर्ण हो सकता है। शुरुआती सत्र में जसप्रीत बुमराह भी टीम इंडिया के लिए अहम होंगे। तीसरे दिन इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी कहर बरपाया था।

 तीसरे दिन भारत ने बिना विकेट गंवाए 28 रन से आगे खेलना शुरू किया। एंडरसन ने दो रन बनाने में भारत के दो विकेट गिरे दिए। उन्होंने पहले कप्तान रोहित शर्मा और फिर यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। रोहित 13 रन और यशस्वी 17 रन बना सके।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर समाप्त हो गई थी। टीम इंडिया को 143 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए और कुल 398 रन की हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *