आईपीएल 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को वापस लेकर वापसी कराई थी। हार्दिक पंड्या ने अपना आईपीएल करियर मुंबई इंडियंस के साथ ही शुरू किया था और रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्होंने अपना नाम बनाया था। लेकिन अब MI ने हार्दिक को कप्तान बना दिया है। इस बारे में अंबाती रायुडू ने रोहित को लेकर कुछ बातें कही हैं।
न्यूज 24 स्पोर्ट्स पर अंबाती ने कहा, “रोहित शर्मा अभी कम से कम 5-6 साल और आईपीएल में खेल सकते हैं। अगर रोहित कप्तानी करना चाहते हैं तो, पूरी दुनिया उनके लिए खुली हुई है। वह जिस भी टीम के लिए चाहें कप्तानी कर चुके हैं। मैं चाहता हूं कि रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलेंगे, अगर धोनी संन्यास लेते हैं तो ऐसे में रोहित शर्मा सीएसके की कप्तानी कर सकते हैं।”
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच खिताब जीते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। रोहित और धोनी दोनों ही आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। दोनों की ही टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीमें हैं। रायुडू के अनुसार रोहित CSK के कल्चर में एकदम फिट बैठेंगे।