You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

श्री बांके बिहारी जी की आरती

Share This Post

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं !
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं !!
!! श्री बांके बिहारी..!!

 

 

मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे,
प्यारी बंसी मेरो मन मोहे !
देख छवि बलिहारी मैं जाऊं !!
!! श्री बांके बिहारी..!!

 

 

चरणों से निकली गंगा प्यारी,
जिसने सारी दुनिया तारी !
मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं !!
!! श्री बांके बिहारी..!!

 

 

दास अनाथ के नाथ आप हो,
दुःख सुख जीवन प्यारे साथ आप हो !
हरी चरणों में शीश झुकाऊं !!
!! श्री बांके बिहारी..!!

 

 

श्री हरिदास के प्यारे तुम हो,
मेरे मोहन जीवन धन हो !
देख युगल छवि बलि बलि जाऊं !!
!! श्री बांके बिहारी..!!

 

 

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं !
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं !!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *