100% LikesVS
0% Dislikes
नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स)- अणुव्रत आंदोलन के गौरवमयी 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में अणुव्रत समितियों के माध्यम से देशभर में सद्भावना रैलियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में दिल्ली अणुव्रत समिति के तत्वावधान में भी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सद्भावना रैलियां निकाली जाएंगी। लेकिन दिल्ली की सबसे बड़ी रैली रोहिणी के जापानी पार्क के क्षेत्र में निकाली जाएगी।
अणुव्रत आंदोलन के 11 नियमों में छिपा है समाज कल्याण और राष्ट्र उन्नति का सार
इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए दिल्ली अणुव्रत समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल जैन बैंगानी व डॉ. कमल जैन सेठिया ने बताया कि दिल्ली में रोहिणी के जापानी पार्क में भी मंगलवार को सुबह 7 बजे विशाल सद्भावना रैली का आयोजन किया जाएगा , जिसमें सभी धर्मों के सैकड़ों लोग शिरकत करेंगे। रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक जैन धर्म के 11 नियमों को पहुंचा कर समाज को सही दिशा देना है। क्योंकि अणुव्रत आंदोलन के 11 नियमों में समाज कल्याण और राष्ट्र उन्नति का मुख्य सार छिपा है।