Ayurveda tips For Joint Pain : क्या आप भी जोड़ों के दर्द से है परेशान, आयुर्वेद में इसका इलाज !
Share This Post
जानिए आयुर्वेद में जोड़ों के दर्द का क्या कारण बताया गया है ?
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : आज कल हर उम्र के लोगों में जोड़ों के दर्द की समस्या देखने को मिल रही है | बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक आज हर कोई इस समस्या से ग्रसित है | आयुर्वेद में बताया गया है कि लंबे समय तक शरीर में विषाक्त पदार्थों के जमा होने पर जॉइंट में दर्द होने लगता है | इसके पीछे खराब खानपान, सीटिंग जॉब और फिजिकल एक्टिविटी न होना कारण हो सकते हैं |
हालांकि, कुछ आयुर्वेदिक टिप्स को अपनाकर जोड़ों में दर्द की समस्या को काफी हद तक कम या खत्म किया जा सकता है |
आइए जानते है वो आयुर्वेदिक टिप्स :-
नमक का कम करें सेवन
भले ही नमक खाने का स्वाद दोगुना कर देता हो, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन जोड़ों में दर्द ही नहीं शरीर में अन्य कई दिक्कतों को पैदा कर सकता है | कई लोगों की आदत होती है कि वे सब्जी या सालन में ऊपर से नमक डालकर खाते हैं | कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें खट्टी चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करना बहुत पसंद होता है | ये तरीके ज्वाइंट्स में पेन का कारण बनते हैं |
खराब लाइफस्टाइल, बासी खाना न खाएँ
आयुर्वेद के मुताबिक अगर लाइफस्टाइल खराब है, तो ये जोड़ों में दर्द का कारण बन सकता है | आहार और विहार सही न होने पर शरीर में कई अन्य समस्याएं भी होने लगती है | आयुर्वेद के मुताबिक आपको बासी खाना बिल्कुल नहीं खाना है | वहीं विहार की बात की जाए, तो इसमें देर तक जागना और फिर घंटों सोना जैसी बुरी आदतें शामिल हैं | ऐसी आदतों को तुरंत बदले |
हेल्दी फैट लें
बाहर की चीजों को खाने से परहेज करने के अलावा ऐसी चीजों को खाएं, जिनमें हेल्दी फैट हो | इसमें घी, तिल का तेल और ऑलिव ऑयल शामिल हैं | इनसे बनने वाली चीजों को सीमित मात्रा में खाएं | हेल्दी फैट, जोड़ों को फिर से मजबूत बना सकता है | आप चाहे तो पैरों की मालिश भी कर सकते हैं | आयुर्वेद में मालिश को बहुत कारगर बताया गया है |