नई दिल्ली, न्यूज डेस्क(नेशनल थॉट्स)Health tips: सर्दियों में सब्जियों की कई वैरायटी मौजूद होती है खासतौर से साग की। इस मौसम में पालक, मेथी, सरसों, मूली और बथुए के साग की तो भरमार होती है। जिनसे आप सिर्फ सब्जी ही नहीं, रायता, पराठा, मट्ठी, थेपले जैसी कई डिशेज बना सकते हैं। तो खाने में लजीज, बनाने में आसान और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बथुए से शरीर को किस तरह के फायदे मिलते हैं आज हम इसी के बारे में जानने वाले हैं।
बथुए में मौजूद न्यूट्रिशन:बथुए में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी, बी 6 जैसे न्यूट्रिशन अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होते हैं। जो हमारे शरीर के कई फंक्शन्स के सुचारू रूप से काम करने के जरूरी होता है।
बथुआ से सेहत को होने वाले फायदे : कमजोर इम्यूनिटी से कई रोगों के होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स इम्युनिटी स्ट्रांग करने की सलाह देते रहते हैं। तो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में बथुआ का साग बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे आप साग के रूप में तो खाएं ही साथ ही रायते बनाकर भी खाया जा सकता है।
- सूजन की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी बथुआ बेहद फायदेमंद है। इसके पत्तों को उबालकर पीस लें और इसे सूजन वाली जगह पर लगाएं।
- खांसी से परेशान हैं, तो बथुआ के पत्तों की सब्जी बनाकर खाएं।
- बथुए ब्लड को प्यूरीफाई करने का भी काम करता है। इसके अलावा इसका सेवन लीवर के लिए भी लाभदायक है।
- बथुआ के पत्ते में केरिडोल नामक तत्व होता है, जिससे आंतों के कीड़े की समस्या को दूर किया जा सकता है।
- कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए बथुआ की सब्जी खाएं। कब्ज के अलावा बवासीर और लिवर की समस्याओं में भी फायदा मिलता है।
- सर्दियों में शरीर में जो टॉक्सिन खत्म करने में भी बथुआ लाभदायक होता है।
- दस्त को ठीक करने के लिए बथुआ का सेवन करना फायदा देता है।