Buddha Purnima 2022 : जानिए कब है बुद्ध पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व व इस दिन व्रत-दान का लाभ
Share This Post
आज है बुद्ध पूर्णिमा
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध की जयंती वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इसको बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि को महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 16 मई 2022, सोमवार को है। बुद्ध पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा उत्सव होता है।
हिन्दू धर्म के अनुसार अलग-अलग मान्यताएँ
हिंदू धर्म के अनुसार, गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार माने जाते हैं। इस दिन भगवान बुद्ध के अलावा भगवान विष्णु और भगवान चंद्रदेव की पूजा की जाती है। इस दिन को हिंदू और बौद्ध दोनों धर्म के लोग इस दिन को धूमधाम से मानते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा पूजा विधि-
पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व माना गया है। बुद्ध पूर्णिमा के सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें और बहते पानी में तिल प्रवाहित करें। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए। इस दिन दान-दक्षिणा का विशेष महत्व है।
बुद्ध पूर्णिमा व्रत के फायदे-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र दर्शन किए बिना व्रत पूरा नहीं होता। इसलिए इस दिन चंद्रदेव के दर्शन जरूरी होते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और चंद्रदेव की उपासना करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इस दिन दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
आइए पढे भगवान बुद्ध के कुछ विचार :-
सच का साथ देते रहो, अच्छा सोचो अच्छा कहो
प्रेम धारा बनकर बहो
हर कोई बुद्ध के ध्यान में मगन है
सबके दिल में शांति का वास है
तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा सबके लिए इतनी खास है
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
आप अनंत सुख और शांति की राह पर चलते रहें…
आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
ज्ञान में है असीम शांति
सदा रहे प्रभु का ध्यान।
यही कहती है बुद्ध की पाती
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं