Business News : रूस पर तेल के निर्यात को लेकर बैन लगाना चाहता है अमेरिका, शेयर बाजार में भारी गिरावट
Share This Post
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का असर, शेयर मार्केट पर साफ दिखा
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : रूस और यूक्रेन में छिड़ी जंग के कारण ग्लोबल मार्केट पर वैसे ही बुरा असर पड़ा है | जिसके बाद अब एक और मुसीबत आन खड़ी हुई है | कच्चे तेल में भयंकर तेजी के कारण आज भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला | सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 1161 अंकों की गिरावट के साथ 53,172 के स्तर पर और निफ्टी 15868 के स्तर पर खुला|
MCX पर कच्चे तेल पर लगा अपर सर्किट
MCX पर कच्चे तेल में अपर सर्किट लग गया है | 21 मार्च को डिलिवरी वाला कच्चा तेल MCX पर 772 रुपए की तेजी (9 फीसदी के उछाल) के साथ 9,352 रुपए पर पहुंच गया | यह आज का अपर सर्किट है | 19 अप्रैल को डिलिवरी वाला तेल 751 रुपए की तेजी (8.99%) के साथ 9,106 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है | अपर सर्किट लगने के बाद कारोबार रुक गया है |
रूस के ऑयल सप्लाई पर बैन की तैयारी
कच्चे तेल में आई इस तेजी के दो प्रमुख कारण है | बाजार में ईरान से सप्लाई होने वाले कच्चे तेल में देरी की आशंका बढ़ गई है | दूसरी तरफ अमेरिका, यूरोप और सहयोगी देशों ने रूस से तेल नहीं खरीदने का मन बनाया है | इसके कारण डिमांड के मुकाबले सप्लाई काफी कम रह जाएगी | कच्चा तेल 2008 के बाद अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है |
रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्रोड्यूसर
रूस इस समय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑयल प्रोड्यूसर है | वह रोजाना 5-6 मिलियन बैरल तेल एक्सपोर्ट करता है | तेल निर्यात पर प्रतिबंधों के कारण ही इसका भाव 14 सालों के उच्चतम स्तर पर (130 डॉलर) पहुंच गया है | इसके अलावा OPEC+ देश भी प्रोडक्शन बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं | इसके कारण सप्लाई की समस्या लगातार गंभीर हो रही है |