Business News : बाजार का बदला हाल, पेट्रोल की कीमत 121 रुपए लीटर होने की आशंका !
Share This Post
कच्चे तेल की कीमतों के दाम बढ़ने से बाजार का बदला हाल
न्यूज डेस्क ( नैशनल थॉट्स ) : बात कि जाए कच्चे तेल की कीमतों कि तो बीते दिन 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। पिछले 9 सालों में यह पहली बार हुआ है। इस आधार पर 7 मार्च के बाद ईंधन की कीमतों में तेल कंपनियों को प्रति लीटर 12 रुपए बढ़ाने की जरूरत होगी। इससे पेट्रोल 121 रुपए लीटर हो सकता है।
कच्चे तेल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई की वजह से कच्चे तेल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार को थोड़ी गिरावट आई और यह 111 डॉलर प्रति बैरल पर रही। उधर, देश में पांच राज्यों के चुनावी माहौल के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। लेकिन जैसे ही 7 मार्च को चुनाव खत्म होगा, तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी।
कम से कम 12 रुपए बढ़ाने की जरूरत
तेल कंपनियों को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के आधार पर कम से कम 12 रुपए लीटर भाव बढ़ाना होगा। अगर ऐसा होता है तो फिर पेट्रोल 121 रुपए और डीजल 110 रुपए लीटर के पार कुछ राज्यों में पहुंच जाएगा। भारत में ईंधन की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर रोजाना सुबह तय होती हैं।
2012 के बाद पहली बार 120 डॉलर के पार कच्चा तेल
3 मार्च को क्रूड ऑयल की कीमतें 2012 के बाद पहली बार 120 डॉलर तक गई थीं। नवंबर में इसकी कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल थी। इसका मतलब 50% से ज्यादा की इसमें तेजी आई है। 4 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए जबकि मुंबई में 109.9 रुपए लीटर था।