Business News : भारतीय बाजार पर रूसी हमले का असर, सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट…… पढ़ें मुख्य खबरें
Share This Post
ग्लोबल मार्केट की हालत खराब
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद ग्लोबल मार्केट पर इसका साफ-साफ असर दिख रहा है | आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई | आज सुबह सेंसेक्स 529 अंकों की गिरावट के साथ 55,329 पर और निफ्टी 176 अंकों की गिरावट के साथ 16,481 के स्तर पर खुला |
27 शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई
सेंसेक्स 933 अंकों की गिरावट के साथ 54,925 के स्तर पर और निफ्टी 225 अंकों की गिरावट के साथ 16,433 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था | इस समय सेंसेक्स के टॉप-30 में 27 शेयर गिरावट के साथ और तीन शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं | पावरग्रिड, टाटा स्टील और सन फार्मा में तेजी है | एशियन पेंट्र, डॉ रेड्डी और एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट है |
सोना-चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल
टेंशन बढ़ने के कारण सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है | सुबह के 10.25 बजे MCX पर सोना 940 रुपए की तेजी के साथ 51161 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 1219 रुपए की तेजी के साथ 66124 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रही थी | इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1916 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था | चांदी 24.35 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रही थी |
न्यूक्लियर वार की धमकी दे रहा रूस, विदेशी निवेशकों ने निकाले पैसे
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने न्यूक्लियर फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा है | दरअसल, NATO देश द्वारा यूक्रेन विवाद पर एग्रेसिव स्टेटमेंट जारी किए जा रहे हैं | इसी के कारण पुतिन ने अपने तेवर कड़े कर दिया है | शुक्रवार को फॉरेन इंस्टिट्यूशनल निवेशकों ने भारतीय बाजार से 4470 करोड़ की निकासी की थी |