High Blood Sugar को Control करने का सही तरीका, धनिए का पानी
Share This Post
डायबिटीज से है परेशान तो अपनाए ये तरीका
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : आज के समय में कोई घर ऐसा नहीं है जहां बीमारी ने अपनी जगह न बनाई हो। ऐसे में डायबिटीज की गंभीर बीमारी अब आम होती जा रही है। आज के दौर में हर दूसरा शख्स इस बीमारी से गुजर रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है हमारा बिगड़ता हुआ लाइफस्टाइल। ठीक से न खाना, नींद न पूरी होना आदि ये सभी चीज़ें हमें बीमारियों की ओर ले जा रही हैं।
डायबिटीज से बचने का तरीका
लेकिन इन सभी बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है अगर आप अपने घर में पाई जाने वाली चीजों के फायदे के बारे में जानकारी रखते हैं तो। आज हम आपको घर की रसोई में आसानी से मिलने वाले धनिए के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके सेवन से आप डायबिटीज कंट्रोल कर सकते हैं।
धनिया है देसी इलाज
हर रसोई में किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाने वाला धनिया (Coriander) कई औषधीय गुणों से युक्त है। आमतौर पर रसोई में इसका इस्तेमाल एक सामान्य मसाले के रूप में किया जाता है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर इसके बेहतरीन फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।धनियों के पत्तों से लेकर इसके बीज तक सभी का इस्तेमाल भारतीय खानों में किया जाता है।
इसके फायदे
धनिया के बीज एंटी इंफ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी गुणों से भरे होते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि वे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं, भूख को उत्तेजित कर सकते हैं और पाचन में सुधार कर सकते हैं। रात में एक गिलास पानी में धनिए के दाने का एक चम्मच डाल दें। सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपको कई फायदे पहुंचेंगे।