Covid-19 : देश में कोरोना के नए वेरिएंट BA.4 और BA.5 की हुई पुष्टि, कई देशों में मचाई है तबाही ?
Share This Post
भारत में कोरोना के नए वेरिएंट की पुष्टि
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : विश्व भर में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस के अब नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है | भारत में भले ही कोरोना की बढ़ोत्तरी में कमी आई हो लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री होने से सभी लोग भयभीत हैं। केंद्रीय निकाह INSACOG ने बीते दिन कोविड-19 के BA.4 और BA.5 वैरिएंट होने की पुष्टि की है।
देश के इन राज्यों में मिला नया वैरिएंट
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, BA.4 का पहला केस तमिलनाडु और दूसरा केस तेलंगाना में मिला है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम ने कहा कि तमिलनाडु में 19 साल की एक महिला BA.4 वेरिएंट से संक्रमित मिली है। हालांकि महिला पूरी तरह से वैक्सीनेट थी और उसके पास कोरोना के लक्षण भी नहीं दिख रहे थे।
कई देशों में कहर बरपा चुका है ये वैरिएंट
BA.4 और BA.5 वैरिएंट कई देशों में अपना कहर बरपा चुका है। भारत में इस वैरिएंट के मिलने के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि देश के अन्य हिस्सों में यह वैरिएंट अपना प्रभाव दिखा सकता है और केस मिलने के प्रबल संभावना है। भारत में इस वेरिएंट के तेजी से फैलने की आशंका जताई गई है।
आइए जानते है इस वैरिएंट के बारे में
ओमिक्रॉन का यह वेरिएंट खतरनाक बताया जा रहा है। क्योंकि इससे संक्रमित व्यक्ति में लक्षण नहीं दिखाई पड़ते हैं। हालांकि इम्युनिटी को पूरी तरह से कमजोर कर देता है। बीते दिनों दक्षिण अफ्रीका में इसी वैरिएंट ने तबाही मचाई थी। जिससे वहां कई लोगों की मौत भी हुई है।