Cyclone Shaheen : देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Share This Post
चक्रवाती तूफान ‘शाहीन” का खतरा
न्यूज डेस्क : भारत के तटीय इलाकों में रहने वाले लोग पिछले काफी वर्षों से चक्रवातों का सामना कर रहे है | पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान ‘शाहीन’ उन्हीं चक्रवातों में से एक है | मौसम विभाग के मुताबिक शाहीन तूफान आज रात तक या कल सुबह तक खतरनाक रूप ले सकता है |
भारत के कई राज्यों भारतीय राज्यों इन राज्यों में होगी तेज बारिश
वहीं मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘शाहीन’ की वजह से सात राज्यों में बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और गुजरात में बहुत तेज बारिश हो सकती है | मालूम हो कि चक्रवाती तूफान ‘शाहीन’ की शुरुआत 26 सितंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में हुआ था |