Cyclonic Gulab : तूफान ने तेलंगाना – आंध्र प्रदेश में मचाया बवाल
Share This Post
तूफान गुलाब के कारण लोगों को पहुंचाया गया सुरक्षित
न्यूज डेस्क : भारत के तटीय इलाकों में हमेशा चक्रवात आने का खतरा बना रहता है | इसी बीच चक्रवाती तूफान गुलाब रविवार की रात ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से टकराया था | तूफान के कारण ओडिशा में करीब 39,000 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया |
मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन ‘चक्रवात गुलाब कलिंगपट्टनम उत्तर से क्रॉस हुआ है और रात 8:30 बजे उत्तरी आंध्र प्रदेश पर केंद्रित था | अगले 6 घंटों में चक्रवात गुलाब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है | गुलाब चक्रवात का असर मुंबई में 27 सितंबर से देखने को मिलेगा |
तेलंगाना-आंध्र प्रदेश की वर्तमान स्थिति
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कलिंगपट्टनम शहर में लोगों ने आज अपना सामान्य जीवन फिर से शुरू कर दिया, लोगों का कहना है कि उन्होंने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में ‘चक्रवात गुलाब’ के रूप में तेज हवाओं का अनुभव किया |