You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

वियतनाम में चक्रवात ‘यागी’ से मरने वालों की संख्या 233 हुई

Share This Post

वियतनाम में चक्रवात यागी के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 233 हो गई है। सरकारी मीडिया के अनुसार, वियतनाम के उत्तरी लाओ काई प्रांत में मंगलवार को पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव तबाह हो गया था। बचावकर्मियों ने यहां से 48 शव बरामद किए हैं।

वियतनाम में अब भी 103 लोग लापता हैं और 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। चक्रवात यागी दशकों में वियतनाम में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है। यह शनिवार को 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *