You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Delhi Capitals beat Rajasthan Royals

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

Share This Post

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 20 रन  इस दौरान सलामी बल्लेबाजों अभिषेक पटेल और जैक फ्रिज-मैकगर्क के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 222 रन बनाए। जिसके जवाब में सैमसन (46 गेंद में 86 रन, आठ चौके, छह छक्के) के बड़े अर्धशतक के बावजूद रॉयल्स की टीम आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

वहीं रॉयल्स की तरफ से रियान पराग (27) और शुभम दुबे (25) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव ने 25, मुकेश कुमार ने 30 जबकि खलील अहमद ने 47 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। इस जीत से दिल्ली के 12 मैच में छह जीत से 12 अंक हो गए हैं। टीम हालांकि अंक तालिका पर छठे स्थान पर ही बनी हुई है। रॉयल्स की टीम 11 मैच में 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

दिल्ली ने इससे पहले पोरेल (36 गेंद में 65 रन, सात चौके, तीन छक्के) और फ्रिज-मैकगर्क (50 रन, 20 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की 4.2 ओवर में 60 रन की साझेदारी से आठ विकेट पर 221 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स (20 गेंद में 41 रन, तीन छक्के, तीन चौके) ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स ने पारी की दूसरी गेंद पर ही यशस्वी जायसवाल (04) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने खलील अहमद की गेंद पर मिड ऑन पर अक्षर पटेल को कैच थमाया।

सैमसन शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने खलील पर चौका और छक्का जड़ने के बाद इशांत शर्मा के ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर आठ रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब मुकेश कुमार की गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन स्टब्स ने कवर में उनका कैच टपका दिया। सैमसन ने इसी ओवर में लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का मारा। बटलर ने अगले ओवर में अक्षर पटेल पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 19 रन बनाए। रॉयल्स ने पावर प्ले में दो विकेट पर 67 रन बनाए।

रियान पराग (22 गेंद में 27 रन, तीन छक्के, एक चौका) ने अक्षर और कुलदीप यादव पर छक्के जड़कर अच्छी शुरुआत की और फिर रसिख सलाम पर छक्के के साथ 11वें ओवर में टीम के रनों का आंकड़ा पूरा किया। वह हालांकि रसिख के इसी ओवर में बोल्ड हो गए। सैमसन ने फ्री हिट पर कुलदीप पर छक्के के साथ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने रसिख की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका जड़ा जबकि शुभम दुबे ने भी चौके और छक्के के साथ रन गति में इजाफा किया। रॉयल्स के अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 63 रन की दरकार थी। मुकेश ने सैमसन को लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर शाई होप के हाथों कैच कराके रॉयल्स को बड़ा झटका दिया।

शुभम ने अगले ओवर में खलील की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा लेकिन फिर लॉन्ग ऑन पर स्टब्स को कैच दे बैठे। उन्होंने 12 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के मारे। कुलदीप ने इसके बाद डोनोवन फरेरा (01) और रविचंद्रन अश्विन (02) को पवेलियन भेजा। रॉयल्स को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 37 रन की जरूरत थी लेकिन टीम लक्ष्य से दूर रही। इससे पहले रॉयल्स ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद फ्रिज-मैकगर्क और पोरेल ने मेजबान टीम को तेज शुरुआत दिलाई। फ्रिज-मैकगर्क ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में चौका जड़ने के बाद इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने चौथे ओवर में आवेश खान पर चार चौके और दो छक्कों के साथ 28 रन बटोरे और सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। फ्रिज-मैकगर्क हालांकि पांचवें ओवर में रविचंद्रन अश्विन की फुलटॉस को रिवर्स में सीधे डोनोवन रेरा के हाथों में खेल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *