You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात, विकास पर चर्चा

Share This Post

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यभार संभालने के एक दिन बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति से राष्ट्रपति भवन में और उपराष्ट्रपति से उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में बातचीत की।

आयुष्मान भारत योजना को दी मंजूरी

CM रेखा गुप्ता ने अपने पहले दिन के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दे दी है, जिसे आप सरकार ने रोका हुआ था। उन्होंने कहा, “यह योजना जल्द ही जनता के लिए उपलब्ध होगी।”

प्रमुख मुद्दों पर काम शुरू

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक में पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों को बुलाया गया है।
उन्होंने कहा, “हम दिल्ली की सड़कों के गड्ढों और अन्य बुनियादी समस्याओं को जल्द हल करने पर फोकस करेंगे।”

जनता का समर्थन और स्वागत

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद शालीमार बाग स्थित उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग बधाई देने पहुंचे। लोगों ने मालाएं और फूलों से उनका स्वागत किया।

भव्य शपथ ग्रहण समारोह

रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह दिल्ली में भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय राजधानी में चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें और उनकी कैबिनेट के छह अन्य मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद अब उनका लक्ष्य दिल्ली को और बेहतर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *