You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Dream idea: What does a monkey herd or a broken monkey hut indicate in a dream?

सपनों का विचार : सपने में बंदर का झुंड या गुस्से वाले बंदर का दिखना क्या संकेत देता है

Share This Post

अक्सर हम सभी सपने देखते हैं। वहीं सपने में दिखाई देने वाली चीजों का अलग मतलब और संकेत होता है। कई बार हम सपने में जानवर देखते हैं, जिससे जीवन में कुछ संकेत मिलता है। कई बार हम सपने में बंदर देखते हैं। आपको बता दें कि सपने में बंदरों को बंदरों के झुंड को देखना आमतौर पर जिज्ञासा, चंचलता, रचनात्मकता और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा सपने में बंदर देखना परिवर्तन, खुशी या फिर शरारती व्यवहार का भी प्रतीक हो सकता है। 

सपने में बंदर को देखना आपके जीवन के लिए कुछ विशेष संकेत मिलता है। ऐसे में आप अपने जीवन में कुछ बदलाव भी ला सकते हैं। यदि आप भी सपने में बंदर देखने का मतलब जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे सपनों के मतलब के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

 

अगर आप सपने में बंदर को भागते हुए देखते हैं, तो यह संकेत आपको भविष्य में नुकसान पहुंचाने वाले हो सकते हैं। या फिर आपको जल्द ही किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके जीवन में कोई भयावह स्थिति भी बन सकती है।

 

सपने में भागते हुए बंदर को देखने का संकेत हो सकता है कि जल्द ही आपको शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यह कार्यों में अवरोध का भी संकेत हो सकता है। इसलिए आपको सतर्क हो जाना चाहिए। वहीं आपको किसी बड़ी यात्रा को भी टाल देना चाहिए, जिससे कि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

 

 

अगर आपको सपने में बहुत सारे बंदर दिखाई देते हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है आप किसी भी जगह पर अकेले नहीं है। आपको अपने परिवार और मित्रों का साथ मिलने वाला है।

अगर आप कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं, तो उसमें भी आपको परिवार का साथ मिलेगा। बता दें कि सपने में बंदरों का झुंड देखना पारिवारिक एकता का प्रतीक माना जाता है। बंदर एक ऐसा जानवर है, जो अपने परिवार का साथ कभी नहीं छोड़ता है। इसलिए ऐसा सपना देखना परिवार के संग अच्छे संबंधों का प्रतीक होता है।

 

 

अगर सपने में बंदर आपका पीछा करता दिख रहा है, तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में कोई ऐसे परिस्थिति आ सकती है। जिससे आप बचना चाहते हैं और उस परिस्थिति से आगे निकलना चाहते हैं। यह सपना किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। 

 

 

सपने में यदि आप बंदर को गुस्सा करते हुए देखते हैं, तो आपको भविष्य में सचेत रहने का संकेत मिलता है। भविष्य में आपका मान-सम्मान घट सकता है या फिर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह सपना इस बात की ओर भी संकेत करता है कि भविष्य में परिवार के किसी सदस्य संग आपका झगड़ा हो सकता है।

 

 

सपने में यदि आप बंदर को खुद पर हमला करते हुए देखते हैं, तो इसको भी एक अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह जीवन में आने वाली किसी परेशानी का संकेत हो सकता है। कोई करीबी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। इस तरह का सपना नकारात्मक परिस्थितियों का संकेत देता है।

 

सपने में बंदर और उसका बच्चा देखना एक शुभ संकेत होता है। यह सपना इस ओर संकेत करता है कि भविष्य में आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। यह सपना घर में नन्हे मेहमान के आगमन का भी संकेत हो सकता है।

 

इसके अलावा यह अच्छी नौकरी का भी संकेत हो सकता है। वहीं यह सपना जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होने का संकेत होता है। आपको सफलता का सामना मिल सकती है।

 

 

यदि आप सपने में बंदर को खुश होते हुए और खेलते हुए देखते हैं, तो यह संकेत होता है कि आप जीवन में हर परिस्थिति से संतुष्ट हैं और खुशी महसूस कर सकते हैं। सपने में हंसता-खेलता हुआ बंदर देखना जीवन में सुख-समृद्धि का संकेत देता है। यह सपना खुशहाल जीवन का संकेत होता है।

 

 

सपने में बंदर दिखाई देने पर आपके जीवन के लिए मिले-जुले संकेत देता है। आप पर हनुमान जी की विशेष कृपा हो सकती है। ऐसे में सपने में बंदर दिखाई देने पर किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *