Eid-al-Fitr 2022 : भारत मेँ कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, जानें इतिहास और महत्व !
Share This Post
ईद-उल-फितर
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत पाक महीना माना गया है। जैसे ही रमजान महीना शुरू होता है इसके अंत में चांद को देखकर ईद का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में शानदार विजय हासिल की थी, इस युद्ध को जीतने की खुशी में लोग प्रत्येक वर्ष ईद मनाते हैं।
मान्यताओं के अनुसार क्यों मनाई जाती है ईद ?
मान्यता है कि 624 ई में पहली बार ईद उल फितर मनाया गया। इस्लाम धर्म का यह त्योहार मूलरूप से अमन और भाईचारे को बढ़ावा देता है। तथा अपने मजहब के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद में सुबह की नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं।
भारत में कब मनाई जाएगी ईद ?
रमजान का चांद डूबने और ईद का चांद नजर आने पर यानी चांद की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। यही कारण है कि दुनिया के अलग अलग देशों में ईद अलग-अलग दिन मनाई जाती है। भारत में इस बार ईद उल फितर 3 मई 2022, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह की नमाज मस्जिदों में अदा की जाती है।
ईद उल फितर का महत्व
इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर का विशेष महत्व है। इस दिन 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद इस्लाम धर्म के लोग मस्जिद में सुबह की नमाज अदा करने के बाद खाना खाते हैं। इस दिन जकात यानी दान का भी काफी महत्व है, कुरान की मानें तो ईद के अवसर पर किसी गरीब व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान करने से अल्लाह की कृपा सदैव बनी रहती है।