एंटी मलेरिया कर्मचारी संघ (रजि.) का चुनाव हुआ सम्पन्न
Share This Post
संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
नेशनल थॉट्स ( न्यूज डेस्क ) : एंटी मलेरिया कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को संघ के चुनाव अधिकारी विनोद शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष धनराज यादव, उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, महासचिव अशोक चौधरी, सचिव नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार और कार्यकारिणी सदस्यों में विनोद, राखी व सुरेंद्र मोहन चुने गए।
कोरोना काल में इन डी. बी. सी. कर्मचारियों भूमिका सराहनीय रही
संस्था के चेयरमैन विनोद शर्मा ने बताया कि डोमेस्टिक ब्रीडिंग चैकर दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग में जल जनित बीमारियों डेंगू , मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए घर घर जा कूलर, पानी की टँकी व अन्य जलभराव के स्थानों पर मच्छर की जांच करते हैं व इन स्थानों पर मच्छर पाए जाने पर दवा डाल उनका उपचार के साथ साथ मच्छर प्रजनन रोकने व इनसे फैलने वाली बीमारियों से बचाव हेतु लोगों को शिक्षित भी करते हैं। कोरोना काल में इन डी. बी. सी. कर्मचारियों की दिल्ली में सराहनीय भूमिका रही थी।