Entertainment : Birthday Special : शाहरुख की पत्नी गौरी और टेलीविजन की जस्सी मोना सिंह का जन्मदिन आज
Share This Post
न्यूज डेस्क : आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान जोकि खुद एक फेमस इंटिरियर डिजाइनर हैं उनका आज 51वां जन्मदिन मना रही हैं | वह कई नामी हस्तियों के घर को डिजाइन कर चुकी हैं | इतना ही नहीं वह प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एनर्टैन्मन्ट की को-फाउंडर भी हैं |
आज है करोड़ों की मालकिन
बतौर इंटीरियर डिजाइनर इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की | उसके बाद साल 2002 में गौरी ने पति शाहरुख खान के साथ रेड चिलीज प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की थी | रिपोर्ट्स की माने तो गौरी खान 1600 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं | इसके साथ ही आज रेड चिलीज प्रोडक्शन हाउस की कीमत 550 करोड़ रुपये है |
टीवी की फेमस जस्सी का भी आज जन्मदिन
सीरियल “जस्सी जैसी कोई नहीं” में अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीत चुकीं मोना सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं | मोना का जन्म 8 अक्टूबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था | मोना टीवी शो, रियलिटी शो और अब बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं |
बॉलीवुड में की एंट्री
टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद मोना सिंह ने बॉलीवुड का रुख किया | वह आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में नजर आई | इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था | 3 इडियट्स के बाद मोना जेड प्लस, अमावस जैसी कई फिल्मों में नजर आईं | वह उनके साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं |