50% LikesVS
50% Dislikes
न्यूज डेस्क (नेशनल थॉट्स): रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सर्कस को लेकर छाए हुए हैं। बात करें टीजर वीडियो की तो फिल्म की कहानी बेहद मजेदार है। ये कहानी उस दौर की है जब गूगल वाली दुनिया का आगाज भी नहीं हुआ था। साल 1960 के जमाने की इस कहानी में दर्शकों को अपने पुराने दिनों की याद आने वाली है। साथ ही, पूरी कोशिश की गई है कि दर्शक उस दौर का पूरा मजा भी उठा पाएं।
फिल्म में कैमियो करती दिखेंगी दीपिका
फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में हैं. हमेशा की तरह इस बार भी उनका अतरंगी अंदाज दर्शकों के लिए एक सरप्राइज की तरह होने वाला है। टीजर देखकर उनके अनोखे किरदार का अंदाजा लगाया जा सकता है। जैसा कि आपको बताया गया कि ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। तो रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे. वहीं, कई कॉमिक किरदार भी हैं जो साइड रोल प्ले करते दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण भी हैं। ये दोनों ही इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।

कब रिलीज होगा सर्कस का ट्रेलर?
रणवीर सिंह ने सर्कस का टीजर शेयर करते हुए इसके ट्रेलर के रिलीज की तारीख भी शेयर की है। पोस्टर और टीजर के बाद अब ट्रेलर की बारी है, जो जल्द रिलीज होने वाला है। रणवीर और रोहित शेट्टी के मुताबिक, सर्कस का ट्रेलर 2 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है, यानी फिल्म की रिलीज से ठीक 21 दिन पहले ट्रेलर सामने आएगा। बता दें कि ये फिल्म 23 दिसंबर यानी क्रिसमस से दो दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ ये कॉमेडी फिल्म आपके क्रिसमस को भी काफी सरप्राइसजिंग बनाने वाली है।