Entertainment News : कभी एक्टर्स के लिए बॉडी डबल बने, तो कभी कहा ‘सर’, लेकिन आज है लेजेंड फिल्ममेकर
Share This Post
डायरेक्टर रोहित शेट्टी का जन्मदिन आज
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : आज डायरेक्टर रोहित शेट्टी का जन्मदिन है | जिसके लिए हमारी पूरी टीम उन्हे बधाई देती है | रोहित ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में की थी, ये फिल्म अक्षय कुमार की सुपरहिट एक्शन फिल्म थी – सुहाग | ये वो वक्त था जब रोहित शेट्टी को कोई नहीं पहचानता था | रोहित शेट्टी एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म सेट पर काम किया करते थे |
रोहित ने जीरो लेवल से की थी करियर की शुरुआत
ऐसा भी हुआ है जब रोहित शेट्टी ने एक बॉडी डबल का काम किया हो | रोहित शेट्टी ने जीरो लेवल के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी ऐसे में कभी भी उनके लिए कोई काम बड़ा या छोटा नहीं रहा है | तब सिर्फ एक एडी के तौर पर काम करने वाले रोहित शेट्टी को लेकर किसी ने भी नहीं सोचा था कि वह भविष्य में ‘सूर्यवंशी’ जैसी फिल्म डायरेक्टर करेंगे और बेस्ट फिल्ममेकर्स की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे |
रोहित शेट्टी को लेकर अक्षय कुमार ने किया था खुलासा
आज रोहित शेट्टी का बर्थडे है और इसी के साथ ही रोहित शेट्टी 49 साल के हो गए हैं | द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज साल 2017 के पांचवे एपिसोड में एक्टर ने इस बारे में खुलासा किया था | इस शो को अक्षय कुमार, श्रेयस तलपड़े और साजिद खान जज कर रहे थे |उस वक्त सेट पर गोलमाल की कास्ट अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी और तुषार भी मौजूद थे | तब अक्षय ने एक जोक मारा था | अक्षय ने रिवील किया था कि साल 1994 में फिल्म सुहाग के वक्त रोहित शेट्टी उन्हें कैसे ‘सर’ कहकर पुकारा करते थे |
रोहित शेट्टी ने भी किया था रिवील
इस बात पर रोहित शेट्टी मुस्कुराते दिखाई दिए थे और तब उन्होंने बताया था- ‘मैं उस वक्त अक्षय का बॉडी डबल प्ले कर रहा था | तब मैंने अक्षय की चाल भी सीखी थी कि वो जैसे चलते हैं मैंने भी वैसे ही उन्हें कॉपी किया था | बता दें, साल 2021 में रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार के लिए फिल्म ‘सूर्यवंशी’ फिल्म बनाई | फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी |