Entertainment News : सुशांत मून डे : SSR के लिए अमेरिका का गिफ्ट, 21 जनवरी को घोषित किया ‘सुशांत मून डे’
Share This Post
सुशांत के फैंस के लिए गिफ्ट
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कौन नहीं जनता ? उनकी एक्टिंग के तो दर्शक दीवाने है | SSR सिर्फ एक्टिंग के ही धनी नहीं थे बल्कि साइंस में रुचि रखने वाले एक्टर को काफी चीजों की जानकारी थी | उन्हें अंतरिक्ष से प्यार और उससे जुड़ी जानकारियां हासिल करना भी दिलचस्प लगता था | ऐसे में उनके फैंस के लिए आज एक बहुत बड़ी खुशखबरीं कि बात है |
अमेरिका में मनेगा ‘सुशांत मून डे’
अमेरिकन लूनर सोसाइटी ने सुशांत के जन्मदिन 21 जनवरी को उनके अंतरिक्ष प्यार को देखते हुए ‘सुशांत मून डे’ के रूप में मनाने का फैसला लिया है | सभी जानते हैं कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को स्पेस से संबंधित जानकारी हासिल करना और उस विषय पर बात करना बेहद पसंद था | आज बेशक वो सबके बीच में नहीं है लेकिन उनका सम्मान आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है |
स्पेस की फिल्म करने वाले थे सुशांत
सुशांत सिंह राजपूत फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में लीड रोल प्ले करने वाले थे फिल्म अंतरिक्ष पर बेस्ड थी | इस प्रोजेक्ट के चलते वो अमेरिका भी गए थे और इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी थे |
सुशांत की मौत से मची थी सनसनी
14 जून, 2020 को बॉलीवुड के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत फांसी के फंदे पर लटके मिले थे | जिसके बाद देश भर में कोहराम मच गया था | उनके इस कदम ने उनके फैंस और परिवार को हिला कर रख दिया | उनकी मौत लोगों के लिए आज भी एक पहेली बन कर रह गयी है | इस मामले में कई लोग घेरे में आए थे और कई गिरफ्तारी हुईं लेकिन अब तक उनकी मौत की वजह क्या रही स्पष्ट नहीं हो पाया |