Entertainment News : The Kashmir Files : 5 हजार घंटों की रिसर्च और 700 इंटरव्यू के बाद बनी फिल्म – विवेक अग्निहोत्री
Share This Post
कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बर्बरता की दास्ताँ आई सामने
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक और फिल्म निर्माताओं में से एक विवेक अग्निहोत्री द्वारा डायरेक्ट फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं | 90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के हत्याकांड और उनके वहां से पलायन पर आधारित है | फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है | कमाई भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी हो रही है |
फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत लगी
फिल्म के रिलीज के बाद अब विवेक ने बताया कि कैसे उन्होंने इस फिल्म को बनाया और कितनी रिसर्च और इंटरव्यू उन्होंने किए | दरअसल, हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विवेक ने फिल्म की मेकिंग को लेकर बात की | विवेक ने कहा कि फिल्म के लिए 5000 घंटों की रिसर्च की गई थी और 15 हजार पेजों के डाक्यूमेंट्स कलेक्ट किए गए थे |
20 मिनट की वीडियो में दिखी सच्चाई
विवेक ने फिर एक 20 मिनट का वीडियो भी दिखाया था जिसमें कई कश्मीरी पंडितों के इंटरव्यूज लिए गए थे जो उस दौरान कश्मीर में मौजूद थे | विवेक ने आगे बताया कि वह और उनकी पत्नी पल्लवरी जोशी भारत के कई शहरों में और विदेश में गए थे और 700 विक्टिम कश्मीरी पंडित से मिले और उनका इंटरव्यू किया | वीडियो में आप देखेंगे कि विवेक और पल्लवी लोगों के आंसुओं को पोंछते दिखें |
आसान नहीं था फिल्म बनाने का फैसला लेना
विवेक ने इस बात का भी खुलासा किया कि कई कश्मीरी पंडितों ने बॉलीवुड के बड़े लोगों से इस मुद्दे पर फिल्म बनाने को कहा था, लेकिन हर बार उन्हें निराशा मिलती | साल 2018 में जब विवेक को ये आइडिया आया तो उन्होंने भी डेढ़ महीने तक इस बारे में सोचा | विवेक ने कहा, ये फैसला लेना आसान नहीं था क्योंकि इसमें कई खतरों का सामना करना पड़ सकता था |
फिल्म की स्टारकास्ट, इन राज्यों में है टैक्स फ्री
फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बता दें कि इसमें फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्षन कुमार, अमान इकबाल, पुनीत ईसार लीड रोल में हैं | फिल्म गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री भी कर दी गई है |