50% LikesVS
50% Dislikes
नई दिल्ली (नेशनल थॉटस्)- तिहाड़ के जेल नंबर-7 में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत आज ज्यादा खराब हो गई है। जिसके कारण सुबह उनको दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोपहर तक हालत गंभीर होने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा इसके बाद शीघ्रता से उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया।
जेल से आई जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से सत्येंद्र जैन गिर गए थे। इसी प्रकार पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। हफ्ते में भर में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार जेल नंबर-7 में बंद सत्येंद्र जैन आज सुबह 6 बजे बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए थे. उनके गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें पास के दीन दयाल अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी सभी प्रकार की जांच की गई,
ध्यान रहे कि इससे पहले भी 22 मई को भी सत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए थे. तब उनको सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बार-बार स्वास्थ्य गिरने से जेल में बंद सत्येंद्र जैन का 35 किलोग्राम वजन भी घट गया है।