भाजपा केशवपुरम जिला के सरस्वती विहार मण्डल में दिल्ली सरकार के विरुद्ध “पोल खोल अभियान ” में पहुँचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जी
Share This Post
दिल्ली के 25 लाख घरों तक पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली में केजरीवाल सरकार की वायदा खिलाफी और झूठ का पर्दाफाश करने के लिए “पोल खोल अभियान” की शुरुआत की गई है | इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से जुड़ बूथ स्तर पर घर-घर जा पत्रक के माध्यम से जनता से संवाद कर रहे हैं। यह अभियान 31 मई तक चलेगा जिसके माध्यम से दिल्ली के 25 लाख घरों तक पहुंचा जाएगा |
भाजपा कार्यकर्ताओं का “पोल खोल अभियान” जारी
भाजपा जिला केशव पुरम के मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि “पोल खोल अभियान” के तहत आज क्षेत्रीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का सरस्वती विहार मण्डल में आना हुआ। इस दौरान डॉ. हर्ष वर्धन के साथ चाँदनी चौक लोकसभा से अभियान के प्रभारी अनिल गुप्ता, जिला प्रभारी श्याम शर्मा, जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, जिला महामंत्री एवं जिला अभियान प्रमुख मंजीत सिंह, उपाध्यक्ष नरेश मलिक व स्थानीय निगम पार्षद नीरज गुप्ता के साथ मण्डल पदाधिकारी व स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
भाजपा के “पोल खोल अभियान” में शामिल हुए स्थानीय सांसद डॉ. हर्षवर्धन
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने घर-घर जाकर दिल्ली सरकार की वायदा खिलाफी और झूठ की पोल खोलने के लिए पत्रक दे लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार सभी मुद्दों पर जनता को झूठ बोल रही है और ये जनता के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। दिल्ली में जल संकट सरकार की अदूरदर्शिता के कारण गहराया हुआ है।
पिछले 7 सालों में केजरीवाल सरकार ने जनता के लिए क्या किया – डॉ. हर्षवर्धन
पिछले चार सालों से वृद्धावस्था पेंशन बन्द पड़ी है, मोहल्ला क्लिनिक की बदहाल स्तिथि व बदइंतजामी और इलाज के लिए आयुष्मान योजना लागू न करना दिल्ली की गरीब जनता से बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन हमेशा संवेदनशीलता से चलता है। 7 साल का समय किसी भी सरकार के कार्य करने के लिए पर्याप्त समय होता है लेकिन इन्होंने कोई भी जनहित का कार्य नही किया |
जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने दी अपने जिले की रिपोर्ट, 802 बूथ में से 431 तक पहुंचे
जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया कि दिल्ली सरकार की नाकामियों, झूठ व उनकी ठगी को उजागर करने के लिए भाजपा जिला केशवपुरम का एक-एक कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह से जुड़ अभियान को घर-घर तक पहुँचा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 802 पोलिंग बूथ हैं जिनमे सोमवार तक 431 बूथों पर 47,393 घरों तक भाजपा कार्यकर्ता पहुँच चुका है।