YOU MUST GROW INDIA MUST GROW

National Thoughts

A Web Portal Of  Positive Journalism

G20: First meeting of agricultural group started in Indore, traditional welcome for delegates

G20: इंदौर में शुरू हुई कृषि समूह की पहली बैठक, प्रतिनिधियों का हुआ पारंपरिक स्वागत

Share This Post

50% LikesVS
50% Dislikes

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स) : इंदौर में 15 फरवरी तक G20 कृषि समूह की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक के पहले दिन कृषि संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में पहले कृषि कार्य समूह की चल रही 3 दिवसीय बैठक पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे पास मौका है पूरी दुनिया के सामने मध्यप्रदेश की संस्कृति,खानपान और कला को प्रदर्शित करने का।

30 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा :

इंदौर में आयोजित G20 कृषि समूह की बैठक में 30 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसके अलावा इस बैठक में G20 सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग सौ प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

हेरिटेज वॉक का किया आयोजन :

G20 प्रतिनिधियों ने तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पैलेस में एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें  प्रतिनिधियों को इंदौर के ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक महत्‍व की जानकारी दी गई। इस वॉक के दौरान भारत की आध्यात्मिक, इतिहास, वास्तुकला, प्रकृति, कला, खाद्य पदार्थ और यहां के लोगों की झलक भी देखने को मिली।

प्रदर्शनी में रहेंगे 29 स्टाल

आपको बता दें कि आयोजन स्थल पर प्रदर्शनी में 29 स्टाल लगेंगे, इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण पोषक अनाज और इसके मूल्यवर्धित खाद्य उत्पादों के साथ-साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन है। इसके अलावा कृषि, पर्यटन, वन व आयुष, हस्तशिल्प एवं हथकरघा और जनजातीय कार्य विभाग की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मंडला, डिंडौरी, सिंगरौली और अनूपपुर के मिलेट, गाडरवाड़ा की अरहर दाल, विदिशा के शरबती गेहूं और इंदौर के आलू को प्रदर्शित किया जाएगा।

आने वाले दिनों में और क्या होगा खास ?

कृषि कार्य समूह पहले दिन कृषि संबंधी मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए पहले दिन दो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। दूसरे दिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाग लेंगे, जिसके बाद सहभागी सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच सामान्य चर्चा होगी। तीसरे दिन एडब्ल्यूजी के प्रमुख प्रदेय उत्पादों पर विचार-विमर्श के लिए समर्पित होगा। यह एक तकनीकी सत्र होगा जिसमें सभी संबंधित सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से चर्चा और भागीदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी है