CSK के लिए अच्छी खबर, खिलाड़ी को MI के बॉलर ने मारी थी बॉल
Share This Post
IPL की शुरुआत में घायल हुए धोनी के खिलाड़ी
IPL अपडेट : एक बार फिर IPL 2021 शुरू हो गया है | चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू और तेज गेंदबाज दीपक चाहर के बीच हुई घटना पर फिटनेस पर अपडेट आया है | मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2021 के दूसरे चरण के पहले मुकाबले में ये दोनों चोटिल हो गए थे |
दोनों खिलाड़ी हुए थे हर्ट रिटायर
रायडू को बैटिंग के दौरान एडम मिल्न की गेंद पर चोट लगी थी | इसके बाद वे रिटायर हर्ट हो गए थे | वहीं दीपक चाहर को बॉलिंग के दौरान दिक्कत में देखा गया था | अब इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर अपडेट हैं कि दोनों फिट हैं और सीएसके के लिए चिंता की कोई बात नहीं है |
कप्तान धोनी के पास अगले मैच के लिए नहीं बचे खिलाड़ी
सीएसके का अगला मैच शुक्रवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा | ऐसे में रायडू और दीपक का पूरी तरह फिट होना महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम के लिए अच्छी बात है | एडम मिल्न की गेंद उनकी कोहनी के पास लगी थी | इसके बाद फिजियो की जांच के बाद वे रिटायर हो गए थे |