Gyanvapi Survey : दो तहखानों की वीडियोग्राफी जारी, 12 बजे तक चलेगा सर्वे
Share This Post
ज्ञानवापी का सर्वे जारी, दोपहर 12 बजे तक चलेगी वीडियोग्राफी
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : ज्ञानवापी मस्जिद का मामला बिगड़ता ही जा रहा है | बीते दिन प्रतिपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में भी सर्वे को रोकने के लिए याचिका दायर की लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिला | ज्ञानवापी का सर्वे हाई कोर्ट के आदेश अनुसार सुबह 8 बजे से शुरू हो चुका है। एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र और वादी-प्रतिवादी पक्ष के 52 लोग परिसर के अंदर गए हैं।
प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतेजाम किए गए
प्रशासन ने ज्ञानवापी परिसर के चारों तरफ 500 मीटर तक पब्लिक की एंट्री बंद करा दी है। एक किमी. के दायरे में 1500 से ज्यादा पुलिस-PAC के जवान तैनात हैं। सालों से बंद तहखानों में सर्वे करना था, इसलिए टीम बैटरी लाइट लेकर गई है | सर्वे दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
आइए पढ़ते है कुछ LIVE अपडेट्स –
टीम ने परिसर में बने दूसरे तहखाने का सर्वे पूरा कर लिया है। दोनों की वीडियोग्राफी करवाई गई है।
अंदर क्या मिला है। इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
टीम ने सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर ग्रिल के पास वीडियोग्राफी की।
सुरक्षा को देखते हुए आसपास के घरों की छतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की गई है।
कोर्ट के आदेश अनुसार चल रही पूरी प्रक्रिया
1- सर्वे के दौरान वादी, प्रतिवादी, एडवोकेट, एडवोकेट कमिश्नर, उनके सहायक और सिर्फ सर्वे से संबंधित लोग ही होंगे।
2- कमिश्नर कहीं भी फोटोग्राफी के लिए स्वतंत्र होंगे।
3- DGP और चीफ सेक्रेटरी मॉनिटरिंग करें।
4- सर्वे पूरा कराने की जिम्मेदारी DM, पुलिस कमिश्नर की व्यक्तिगत तौर पर होगी।