Haryana : Rakhigarhi Site : खुदाई में मिला 5 हजार साल पुराना शहर, आभूषण और मिट्टी की चूड़ियाँ !
Share This Post
राखीगढ़ी साइट पर मिला हड़प्पा कालीन सभ्यता का शहर
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : महाभारत काल से ही हरियाणा का कुरुक्षेत्र प्रसिद्धि का कारण बना हुआ है लेकिन इस बार यहां खुदाई करने पर विशेषज्ञों को चौकाने वाली चीजें मिली है | राखीगढ़ी हड़प्पा कालीन सभ्यता को लेकर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है | यहां इन दिनों ASI की ओर से खुदाई का काम किया जा रहा है | भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली के मार्गदर्शन में चौथी बार इन टीलों पर खुदाई की जा रही है |
मिट्टी की चूड़ियां और पत्थर के मनकों की माला पाई गई
यहाँ खुदाई के दौरान आभूषणों के मिलने को बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है | हालांकि प्राप्त सोना काफी कम मात्रा में पाया गया है | इसके अलावा उसपर उस समय की लिखी लिपि हुई दिख रही है | इस लिपि को पढ़ने के प्रयास जारी है | खुदाई में हड़प्पा कालीन सभ्यता के लोगों की ओर से पहने जाने वाली मिट्टी की चूड़ियां और पत्थर के मनकों की माला का भी पता चला है |
बेहतरीन टाउन प्लानिंग के मिले पुख्ता सबूत
खुदाई के दौरान टीलें नंबर तीन पर हड़प्पा टाउन प्लानिंग की काफी बड़ी साइट पाई गई हैं | जिससे कि यह साबित होता है कि पांच हजार वर्ष पहले भी ऐसी तकनीक से शहर बसाए जाते थे | जो तकनीक आज हम बड़े शहरों को बसाने के लिए कर रहे हैं |
ASI की खुदाई में मिला हड़प्पा सभ्यता का शहर
टीला नंबर तीन पर एक बहुत बड़ी पक्की दीवार भी मिली है और उसके नीचे कच्ची ईंटों की दीवार भी पाई गई है | दीवार के साथ में उस समय के मकान भी पाए गए हैं | सभी मकानों के साथ में पानी की निकासी के लिए नालियां भी बनाई गई है | जो भी सड़क मिली है वह बिल्कुल सीधी हैं | वहीं सड़क के किनारों पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे भी मिले हैं |