Health Benefits of Sattu: गर्मी के कहर से बचाए सत्तू, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ
Share This Post
गर्मी के कहर से बचने के लिए सत्तू का सेवन करें
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग ठंडे व ऊर्जावान फूड्स को डाइट में शामिल करते है | इसमें खीरा, तरबूज और पुदीना आदि शामिल हैं | ये फूड्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं | इनकी तासीर ठंडी होती है | इसके अलावा आप सत्तू भी डाइट में शामिल कर सकते हैं |
आइए जानते है कैसे बनता है सत्तू :-
ये चने,जौ और गेहूं के आटे से बनाया जाता है | ये प्रोटीन से भरपूर होता है | सत्तू में कई सारे पोषक तत्व होते हैं | इसमें आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और प्रोटीन होता है | ये गर्मी से निजात दिलाने में मदद करता है | गर्मियों में इसका सेवन लोकप्रिय रूप से किया जाता है | आप शरबत, परांठे और लिट्टी चोखा के रूप में इसे खा सकते हैं |
इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं :-
पाचन तंत्र को रखे स्वस्थ
सत्तू में फाइबर होता है | ये पेट और आंतों को स्वस्थ रखता है | ये कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है |
लू लगने से बचाता है
गर्मियों में बाहर जाने के दौरान अक्सर गर्म हवाओं के लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है | सत्तू ठंडा होता है | ये पेट को ठंडा रखता है | यही कारण इसका सेवन करने के बाद लू लगाने का खतरा कम रहता है |
एनर्जी बूस्टर
सत्तू एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है | इसका सेवन एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है | इसमें मिनरल्स होते हैं जो एनर्जी को बढ़ाते हैं |
खून की कमी को पूरा करता है
सत्तू में आयरन भरपूर मात्रा में होता है | ये शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है | ये खून की कमी को पूरा करता है |
वजन कम करने के लिए
सत्तू का सेवन करने से आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है | इससे वजन घटाने में मदद मिलती है | आप अनहेल्दी फूड्स के सेवन से खुद को बचा पाते हैं |
डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद
सत्तू का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है | ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है | ये हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करता है |
थकान दूर करता है
चिलचिलाती गर्मियों में व्यक्ति काफी थकान और सुस्ती महसूस करता है | ऐसे में सत्तू का सेवन कमजोरी को दूर करता है | सत्तू पीने के बाद आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं |