Health News : Grapes disadvantages : अधिक मात्रा में अंगूर खाने से हो सकती है ये परेशानी !
Share This Post
अंगूर खाने के नुकसान
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : क्या आप जानते है ? अंगूर भले ही फाइबर और विटामिन का बेस्ट सोर्स हो, लेकिन कुछ मायनों में इसका सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है | अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है |
आइए पढ़ते है हमारी खास रिपोर्ट …
प्रेगनेंसी में न खाएं
अंगूर में पोली फेनोल नाम का एक तत्व होता है | कहते हैं कि इसका सेवन करने से बच्चे में पैंक्रियाटिक समस्या पैदा हो सकती है | इसलिए कहा जाता है कि इस अवधि में अंगूर के सेवन से बचना चाहिए |
किडनी की प्रॉब्लम
इस समस्या से जूझ रहे लोगों को भी अंगूर ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए | एक्सपर्ट्स के अनुसार अंगूर से क्रोनिक किडनी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है | इसका सेवन करने से पूर्व डॉक्टर से सलाह लेना सही रहता है |
पेट खराब
जो लोग हद से ज्यादा अंगूर का सेवन करते हैं, कहते हैं कि उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं | इसमें दस्त लगना आम बात मानी जाती है | ये भी कहते हैं कि अगर पेट पहले से खराब है, तो भी अंगूर न खाएं |
वजन बढ़ सकता है
रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादा मात्रा में अंगूर खाने से शरीर में कैलोरी का इंटेक बढ़ सकता है | कैलोरी की मात्रा बढ़ने पर वजन बढ़ सकता है, हालांकि इसका कोई शोध नहीं हुआ है कि इससे वजन बढ़ता है |