Health News : क्या देसी घी सेहत के लिए फायदेमंद है …जानिए देशी घी खाने के फायदे
Share This Post
देसी घी के फायदे
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : भारतीयों घरों में अक्सर आपको देसी घी का इस्तेमाल होता दिखेगा क्योंकि इसके सेवन से हमें कई पौष्टिक आहार मिलते है | लेकिन ऐसा माना जाता है कि देशी घी के सेवन से मोटापा में वृद्धि होती है। किन्तु प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के अनुसार देशी घी के सही तरीके से प्रयोग करने से शरीर की अतिरिक्त वसा घटती है एवं शरीर पुष्ट होता है।
जानिए देशी घी खाने के पूरे 22 फायदे
1. देशी घी में एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक चम्मच देशी घी खाने से शरीर निरोगी रहता है।
2. देशी घी में चीनी मिलाकर खाने से दुबलेपन की समस्या दूर होती है।
3. दो चम्मच गुनगुने देशी घी में दो चम्मच चीनी मिलाकर पीने से नशीले पदार्थ का नशा समाप्त हो जाता है।
4. दस दाना काली गोल मिर्च, एक इंच अदरक, दस दाने मिश्री को दो चम्मच देशी घी में पका कर खाली पेट सेवन करने से गले की खराश और खांसी की समस्या से राहत मिलती है।
5. एक चम्मच देशी घी में गुड़ मिलाकर गर्म करने के पश्चात सेवन करने से लम्बे समय से चली आ रही खाँसी ठीक हो जाती है।
6.ट्यूबरक्लोसिस की बीमारी में मक्खन एवं मिश्री को देशी घी में मिलाकर खाने से लाभ होता है।
7. बवासीर (पाइल्स ) रोग में एक कप दूध में एक चम्मच देशी घी मिलाकर रोज़ रात को खाने के बाद पीने से पाइल्स की बिमारी में आराम मिलता है।
8. प्रतिदिन देसी के घी में मिश्री मिलाकर सेवन करने से आँखों की रोशनी तेज होती है।
9. देशी घी को बिना ज्यादा गर्म किये खाने से खाना पचने में आसानी होती है। जिससे शरीर में वसा एकत्रित नहीं होती है। परिणामस्वरूप वजन नहीं बढ़ता है।10. देशी घी में विटामिन K की मात्रा पाई जाती है। जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
11 . देशी घी के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
12. प्रतिदिन देशी घी के सेवन से शरीर रोगों के संक्रमण से मुक्त रहता है।
13. देशी घी के सेवन से हड्डियों मजबूत होती हैं।
14. देशी घी की दो बूँद नाक में डालने से माइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है।
15. देशी घी में ओमेगा 3 एवं ओमेगा 9 जैसे फैटी एसिड की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो बढ़ते बच्चों के विकास के लिए आवश्यक होती हैं।
16. एक गिलास दूध में एक चम्मच देशी घी मिलाकर सोने से पूर्व पीने से कब्ज की समस्या का अंत हो जाता है।