न्यूज डेस्क (नेशनल थॉट्स)Health tips : हमारे शरीर की मांसपेशियों की मजबूती और उसके फंक्शन के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी चीज है। अगर हमारी बॉडी को पर्याप्त प्रोटीन न मिले तो ये कमजोर पड़ने लगती हैं। आइए जानते हैं कि हमारे शरीर को रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत पड़ती है और इसके सबसे अच्छे स्रोत कौन से हैं।
प्रोटीन अमीनो एसिड से बना होता है, जो शरीर में सेल्स और टिशूज के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स बनाने का काम करता है। करीब 20 प्रकार के अमीनो एसिड से मिलकर प्रोटीन बनता है। कुछ खास किस्म के अमीनो एसिड हमारा शरीर खुद बनाता है, जबकि नौ अमीनो एसिड ऐसे होते हैं जो हमारा शरीर नहीं बना सकता। ये हमें खाने की चीजों से मिलते हैं।
2020-2025 डाइट्री गाइडलाइंस फॉर अमेरिका के अनुसार, 19 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अपनी डेली डाइट में 10 से 35 प्रतिशत कैलोरी प्रोटीन से लेनी चाहिए। एक ग्राम प्रोटीन से हमारे शरीर को चार कैलोरी मिलती हैं। यानी अगर एक इंसान रोजाना 2,000 कैलोरी का सेवन करता है तो उसे 50 से 175 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। प्रोटीन की इस कैलकुलेशन का एक दूसरा तरीका भी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हमें प्रति किलोग्राम वजन पर 0.8 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत :
एक इंसान दो तरीकों से अपनी डेली डाइट में प्रोटीन को शामिल कर सकता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं। और अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन (एनिमल बेस्ड प्रोटीन) का सेवन कर सकते हैं।
एनिमल बेस्ड प्रोटीन :लीन मीट, चिकन, अंडे, मछली या सी फूड, डेयरी प्रोडक्ट्स, व्हे प्रोटीन पाउडर। प्लांट बेस्ड प्रोटीन :फलीदार सब्जियां, मटर, नट्स, दाल, सीड्स, सोया प्रोडक्ट्स, प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाउडर।