Health Tips : आइए जानते है अंकुरित हरी मूंग दाल कैसे रखती है आपको गंभीर बीमारियों से दूर ?
Share This Post
हेल्थ डेस्क : आयुर्वेद के अनुसार, दाल सेहत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद है | अक्सर डॉक्टर्स सेहत खराब होने पर दाल का पानी पीने की सलाह देते हैं | दाल में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं | इसमें हरी मूंग दाल का नाम सबसे ऊपर आता है | आइए जानते है अगर इसका सेवन अंकुरित रूप से किया जाए तो आपको क्या शारीरिक लाभ होते हैं-
वजन घटाने में फायदेमंद
अगर आपका वजन बढ़ गया है तो अंकुरित हरी मूंग वजन घटाने में बहुत कारगर साबित होती है | वजन कम करने के लिए अंकुरित मूंग दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होगा | अंकुरित हरी मूंग का सेवन आपके शरीर पर फैट बढ़ने से रोकता है | दरअसल इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन संतुलित रहता है |
डायबिटीज को करें कंट्रोल
अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन डायबिटीज के मरीज के लिए बेहद लाभदायक होता है | शुगर के मरीजों के लिए ये किसी रामबाण औषधि से कम नहीं होता है | इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने की क्षमता मिलती है |
हृदय रोगों से सुरक्षा प्रदान करे
हृदय रोगों से बचे रहने के लिए के लिए भी अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन बेहद आवश्यक है | इसका सेवन करने से गंभीर बीमारियों से दूर रहा जा सकता है | अगर आप हरी मूंग दाल का सेवन करते हैं तो आपके हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है |
फोलेट का अच्छा स्रोत
गर्भवती महिलाओं के लिए अंकुरित हरी मूंग बेहद फायदेमंद होती है | गर्भावस्था के दौरान फोलेट नामक पौष्टिक तत्व की जरूरत महिलाओं के शरीर को बहुत होती है | यह मां के पेट के अंदर ही बच्चे को विकसित करने का भी काम करती है | लेकिन इसके सेवन से पहले उनको अपने डॉक्टर से भी परामर्श लेना चाहिए |