Health Tips : अनार के छिलकों में छुपे है कई फायदे, जानिए
Share This Post
अनार का छिलका सबसे ज्यादा फायदेमंद
अनार खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है | आमतौर पर लोग अनार खाने के बाद उसके छिलके फेंक देते हैं | लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनार के छिलके भी बहुत फायदेमंद होते हैं | आइए जानते हैं, अनार के छिलके के फायदों के बारे में :-
अनार के छिलके में पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनाइड्स पाए जाते हैं जिसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं | इसकी वजह से मुंह में फैले कीटाणुओं को खत्म करने में मदद मिलती है |
हृदय के लिए फायदेमंद
एक स्टडी के अनुसार, अनार के छिलके में मेथनॉल अर्क में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है | इससे आपको हृदय संबंधी परेशानियां नहीं होती है |
पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाता है
जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या रहती हैं, उन्हें इस समय में बहुत अधिक पेट दर्द रहता है | इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच अनार के छिलके के पाउडर को एक गिलास में मिला लें | इस मिश्रण को पीने से रक्तस्राव कम होगा और पेट दर्द से भी राहत मिलेगी |