Healthy Food : सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद, जानें सभी लाभ
Share This Post
खाली पेट इन चीजों का सेवन जरूरी
न्यूज डेस्क ( नैशनल थॉट्स ) : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो पोषण से भरपूर हो | सुबह की शुरुआत में नाश्ते का अहम रोल रहता है | दरअसल, अगर नाश्ता बढ़िया हो तो पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है | अक्सर देखा गया है कि बिजी शेड्यूल के चलते कई लोग नाश्ता करते ही नहीं हैं | बता दें ये सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है |
खाली पेट इन चीजों का करें सेवन
दालचीनी
दालचीनी कई मायनों में सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है | अगर आप इसे अपने सुबह की डाइट का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो इसका सेवन शहद के साथ करें | खाली पेट शहद और दालचीनी का पानी पीएं और हेल्दी रहे. इससे वजन भी कम किया जा सकता है |
पपीता
पपीते से पेट दुरुस्त रहता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है | पपीता एक स्वादिष्ट फल है जो आपके पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है | पपीते में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स होते हैं जैसे फाइबर, फोलेट और विटामिन आदि | ये आपके लिवर को डिटॉक्स करता है और हृदय रोग, कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करता है |
नींबू पानी
सुबह खाली पेट गर्म पानी में आधा नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाएं | ये ड्रिंक सुबह आपके पाचन तंत्र को ठीक करके पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है | नींबू शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है | ये आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है |
बादाम
ऐसा माना जाता है बादाम मांसपेशियों को बनाने में मददगार होती है और ये प्रोटीन से भी भरपूर होती है | सुबह बादाम खाने के कई तरीके हैं, जिनमें रातभर भीगी हुई बादाम खाना भी शामिल है | आप चाहे कोई भी शेक बनाएं और उसमें बादाम को डालकर उसे पीएं |