Healthy Tea : डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए रोजाना पिएं ये खास चाय
Share This Post
डिप्रेशन से पाए छुटकारा
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : आज के इस तनाव भरे माहौल में डिप्रेशन एक आम समस्या हो गई है। यह एक मानसिक विकार है, जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। व्यक्ति खुद को हारा महसूस करता है। डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति के लिए सामान्य जीवन जीना आसान नहीं होता है। इसके लिए अंदर से मजबूत होना पड़ता है।
विशेषज्ञों के अनुसार
विशेषज्ञों की मानें तो यह एक ऐसा विकार है, जिसमें इलाज हेतु पीड़ित व्यक्ति का सहयोग बहुत जरूरी है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि ग्रीन टी के सेवन तनाव में आराम मिलता है। खासकर, तुलसी की चाय वरदान साबित होती है।
आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
तुलसी
सनातन धर्म में तुलसी को देवी की उपाधि दी गई है। हर रोज महिलाएं सुबह में तुलसी के पौधे में जल का अर्घ्य देती हैं और संध्याकाल में दिया जलाकर आरती करती हैं। आयुर्वेद में तुलसी को औषधि माना जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
क्या कहते है शोध
NCBI पर छपी एक शोध में तुलसी की चाय के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो खराब खानपान, अत्यधिक आराम या वर्क आउट न करने के चलते मेटाबॉलिक सिंड्रोम की समस्या होती है। तुलसी की चाय पीने से मेटाबोलिक सिंड्रोम में आराम मिलता है। इस चाय के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम हो जाता है। इसके लिए तनाव से निजात पाने के लिए तुलसी की चाय जरूर पिएं।