जम्मू के अनंतनाग में हुई पत्थरबाजी
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : राजस्थान के जोधपुर के बाद जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में भी पत्थरबाजी हुई | इस घटना के सामने आते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया है | अनंतनाग जिले में मस्जिद के बाहर ईद की नमाज के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई। यहां प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर भी पत्थर फेंके। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने आजाद कश्मीर के नारे लगाए |
वर्तमान हालत
वर्तमान में स्थिति पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा कि यह मामूली झड़प थी।
जोधपुर में भी बवाल
राजस्थान के जोधपुर से भी तनाव की खबरें आ रही हैं। सोमवार की रात को दो समुदायों के बीच में भी झड़प हुई। इस झड़प के बाद से ही इस क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी | घटना को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही सभी लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। जानकारी के अनुसार जोधपुर में विवाद की शुरुआत एक चौक पर धर्म विशेष झंडा फहराने को लेकर हुई।