गैस की समस्या से है परेशान तो आजमाएं ये घरेलू उपाय
Share This Post
न्यूज डेस्क : बदलती जीवनशैली और खराब खानपान के चलते अक्सर लोगों को पेट में गैस बन जाए या पेट में दर्द होने लगता है | इसका सीधा असर आपके हार्ट, किड्नी और लिवर पर पड़ता है | ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार आजमा सकते हैं लेकिन समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से परमर्श जरूर ले |
अपनाएं ये घरेलू उपचार :-
अदरक : इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट को शांत करने में मदद करते हैं | आप अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं या इसकी कुछ मात्रा को चबा सकते है |
कैमोमाइल टी : यह आपकी आंतों के लिए काफी फायदेमंद है | ये दर्द से राहत देती है और गैस को खत्म करने में मदद करती है | एक कप उबलते पानी में, एक या दो चम्मच सूखे कैमोमाइल फूल डालें, ढक दें और 5 मिनट उबालने के बाद इसका सेवन करें |
बर्फ का पानी और चीनी – एक गिलास बर्फ के पानी में दो बड़े चम्मच चीनी डालें, अच्छी तरह से मिलाएं और पिएं | ये शरीर के तरल पदार्थों को स्थिर करने में मदद करता है | कहा जाता है कि ठंडा पानी गले और सीने की परेशानी को दूर करता है |
नारियल पानी – नारियल का पानी पिएं | इससे आपके पेट को आराम महसूस होता है | नारियल के पानी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है | ये पाचन में सहायता करता है और एसिडिटी को रोकता है |
बेकिंग सोडा : यह एक एंटासिड के रूप में काम करता है | ये पेट में एसिड के स्तर को कम करता है | बेकिंग सोडा को पानी में अच्छी तरह मिलाएं और आवश्यकतानुसार इसका सेवन करें |