50% LikesVS
50% Dislikes
नई दिल्ली – भारतीय सेपक टकरा टीम का जबरदस्त प्रदर्शन 1 गोल्ड,1 सिल्वर और 2 ब्रोंज सहित कुल चार पदकों पर जमाया कब्जा।
पूरे भारतीय सेपक टकरा परिवार में हर्ष की लहर। साउथ कोरिया के दाईजीऑन शहर में सम्पन्न हुए इस्टाफ़ वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारतीय सेपक टकरा खिलाड़ियों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत 4 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
इस बारे मे जानकारी देते हुए योगेंदर सिंह दहिया ने बताया की यह पहली बार है जब इस प्रेस्टीजियस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा हासिल किया। 11 महिला और पुरुष खिलाड़ियों के भारतीय दल ने एक स्वर्ण एक सिल्वर और दो कांस्य पदक जीते।
जहाँ महिला खिलाड़ियों ने वीमेन इवेंट में कांस्य जीता वही पुरूष खिलाड़ियों ने मिक्स क्वाड इवेंट में गोल्ड मेडल सहित मेन क्वाड इवेंट में सिल्वर और में रेगु इवेंट में कांस्य पदक जीते।
भारतीय पुरुष टीम : निकेन सिंह,संदीप कुमार,आकाश,आशीष,अरुण,एस मलेमनगंबा,कोच हेमराज, योगेंद्र सिंह
भारतीय महिला टीम : मैपाक देवी,चाओबा देवी,मनीषा कुमारीं,प्रिया देवी,प्रिया चानू,शिल्पा
कोच-ममता, रोहित