नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया है।
इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सचदेवा अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक दिल्ली भाजपा का कामकाज संभालेंगे।
आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है, जिसे वो मीडिया में भुनाने लगा है।
सामान्यतः देखा जाता है कि देखा जाता है कि चुनावों में हार के बाद जिम्मेदार व्यक्ति नैतिकता आधार पर आपना इस्तीफा देता है, जिस पर विपक्ष बेवजह ही बवाल मचा रहा है।
आदेश गुप्ता का कार्यकाल वैसे भी समाप्त होने वाला ही था, गुप्ता ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए एक तीर से दो निशाने साध लिए हैं।
विपक्ष का आरोप है कि भाजपा उस क्षेत्र में भी अपनी सीट नहीं बचा सकी , जहां आदेश गुप्ता रहते हैं। वार्ड नंबर 141 के राजेंद्र नगर वार्ड में ही आदेश गुप्ता रहते हैं। यहां से आम आदमी पार्टी की आरती चावला ने जीत दर्ज कर बता दिया है कि दिल्ली की जनता भाजपा से किस प्रकार खफा हैं।