YOU MUST GROW INDIA MUST GROW

National Thoughts

A Web Portal Of  Positive Journalism

JEE Main Paper 2 Result 2023 Out: JEE Main April session paper-2 result released, check this way

JEE Main Paper 2 Result 2023 Out: जेईई मेन अप्रैल सत्र के पेपर-2 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Share This Post

50% LikesVS
50% Dislikes
नई दिल्ली (नेशनल थॉटस) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से अप्रैल 2023 में आयोजित इंजीनियरिंग दाखिलों के सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण यानी जेईई मेन अप्रैल सेशन के पेपर-2 के परिणाम की घोषणा कर दी है।
उम्मीदवार अपना जेईई मेन रिजल्ट 2023 पेपर 2 के लिए jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। जेईई मेन पेपर 2 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
उन्हें पेपर-2 के लिए अपने जेईई मेन परिणाम 2023 को डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। वहां अप्रैल सेशन यानी सत्र-2 के लिए जेईई मेन पेपर-2 परिणाम 2023 की जांच कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखें –
 

JEE MAIN 2023 BArch/ BPlan Result: ऐसे चेक करें परिणाम

चरण 1- एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और लिंक पर जाएं – JEE MAIN (2023) के परिणाम: पेपर 2 – BArch/ BPlan।
चरण 3- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4- स्क्रीन पर एक नया लॉग इन पेज दिखाई देगा।
चरण 5- अब, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 6- जेईई मेन पेपर 2 सत्र 2 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी है