50% LikesVS
50% Dislikes
नई दिल्ली,न्यूज डेस्क (नेशनल थॉट्स): दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर विवादों में है। विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कई इमारतों की दीवारों पर विवादास्पद नारे लिखे गए। इसके साथ ही कुछ प्रोफेसरों के चैंबरों के गेट पर विश्वविद्यालय के बजाए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में जाने के लिए कहा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीन ने स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज और शिकायत कमेटी को जल्द से जल्द जांच करने के आदेश दिए हैं।
दीवारों पर लिखे गए जातिसूचक नारे :
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया को लेकर नारे लिखे गए हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। JNU की दीवारों पर लिखा गया है ब्राह्मण ‘ब्राह्मण कैंपस छोड़ो’, ‘रक्तपात होगा’, ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’ और ‘ब्राह्मणों और बनिया, हम तुम्हारे पास बदला लेने आ रहे हैं। वहीं दीवारों पर स्लोगन लिखने की घटना को गंभीरता से लेते हुए डीन ने स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज और शिकायत कमेटी को जल्द से जल्द जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा वीसी ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही किसी भी तरह की हिंसा के लिए जीरो टॉलरेंस को दोहराया है।